उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को जमकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदबुद्धि यात्रा निकालकर भाजपा सरकार को घेरते हुए उच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की। हरिहर गंज क्रॉसिंग से शुरू हुई यह पैदल यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यात्रा के समापन पर जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरा देश लूटने के बाद अब मंदिरों के चढ़ावे पर भी हाथ डाल दिया है। उन्होंने इसे सनातन धर्म के लिए महा घृणित कार्य बताया। उन्होंने आगे कहा आज पूरा देश इन्हें दुत्कार रहा है, लेकिन बेशर्मी की चादर ओढ़े प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। जिस तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने बजरंग बली को नचाया गया, वह सनातन धर्म का खुला अपमान है। यह हर सनातनी के लिए असहनीय है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना के बाद बिना एफआईआर के एसआईटी जांच गठित कर सरकार ने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। वहीं से सरकार की लीपापोती की मंशा साफ हो गई थी। देश का हर नागरिक अब इस सरकार के जाने का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही राहुल गांधी दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ से कराई जाए। साथ ही मंदिर की व्यवस्था चारों शंकराचार्यों और अयोध्या के प्रतिष्ठित महंतों को सौंपी जाए। इस यात्रा में शेख एजाज अहमद, राजेंद्र लोधी, प्रदेश सचिव शोभा दुबे, रेखा पासवान, राजीव लोचन निषाद, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, मनोज घायल, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, बशीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, निजामुद्दीन, अब्दुल रज्जाक, अमीरउलजमा खान, सैयद सहाब अली, रमजान अहमद, सूरज पटेल, राजीव श्रीवास्तव, आफताब ललौली, कल्लू कोरी, शैलेंद्र सिंह, शमशाद अहमद, निजाम राइन, हम्माद हुसैन, मनोज सविता और अब्दुल हफीज सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

