G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्भरी गाँव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे छात्रा रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव निवासी महेश की 20 वर्षीय पुत्री रश्मि देवी साइकिल पर सवार होकर घर से थाना क्षेत्र के शाखा गाँव अशोक इण्टर कालेज गई थी। जब वह गम्भरी गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से निकला तेज रफ्तार बाइक सवार उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे छात्रा रश्मि देवी गम्भीर रुप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएनटी शेखर द्विवेदी और पायलेट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share