G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना पुलिस द्वारा अपने पति की हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। वादी मनीष तिवारी पुत्र स्व० रामकुमार तिवारी, निवासी ग्राम परसेदपुर, थाना औंग द्वारा थाना औंग पर तहरीरी सूचना दी गई कि उसके बड़े भाई संजीव कुमार तिवारी के साथ उनकी पत्नी रन्नो देवी द्वारा घरेलू विवाद के दौरान लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा उन्हें बिजली के तार से करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। घायल संजीव कुमार तिवारी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा उन्हें हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना औंग पर मु0अ0सं0-63/2026 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक बिंदकी के कुशल नेतृत्व में थाना औंग पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 63/2026 धारा 109 बीएनएस से संबंधित अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई में मुखबिर की सूचना पर नामित वांछित अभियुक्ता थाना क्षेत्र के परसदेपुर गाँव निवासी संजीव कुमार तिवारी की 35 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी को आज दिनांक 07.07.2026 को समय सुबह 08:01 बजे करविगवां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता रन्नो देवी ने बताया कि उसका पति संजीव तिवारी शराब पीने का आदी था। आए दिन उसके साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करता था। 06.07.2026 की रात्रि में भी पति द्वारा शराब के नशे में उसके साथ मारपीट किए जाने से क्षुब्ध होकर उसने पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए तथा लकड़ी के चैले एवं लोहे की पाइप से प्रहार किया। इसके उपरांत उसने बिजली के तार के माध्यम से करंट भी लगाया। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उसके बयान एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाई की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share