G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला व युवती दोनों घायल हो गई। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी दिनेश की 35 वर्षीय पत्नी माया देवी व रोशन की 20 वर्षीय पुत्री कंचन देवी दोनों ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रही थी।

जब ई-रिक्शा जिला चिकित्सालय के समीप पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार माया देवी और कंचन देवी दोनों घायल हो गई। घटना की सूचना घायलो के परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share