उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भदार गाँव के समीप बाइक सवार रोड से निकल रही कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गए। जिससे बाइक पर सवार चालक सहित किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तालिबपुर गाँव निवासी सज्जन का 17 वर्षीय पुत्र नीरज अपने मौसी के लड़के मलवा थाना क्षेत्र के पनही गाँव निवासी स्वम्बर के 24 वर्षीय पुत्र शंकर लाल के साथ बाइक पर सवार होकर पनही गाँव मौसी के घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भदार गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार चालक शंकर लाल और नीरज दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

