G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में खजुहा रोड पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हाफिजपुर हरखरन गाँव निवासी कैलास का 28 वर्षीय पुत्र सन्तोष उसका 26 वर्षीय भाई सर्वेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मलवा थाना क्षेत्र के गढिवा गाँव रिस्तेदारी में आए थे। वहाँ से वापस घर जाते समय जब उनकी बाइक बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में खजुहा रोड़ पर पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दोनों भाई रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित करते हुए सर्वेश की हालत गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share