G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील के धाता विकास खंड स्थित प्रसिद्धपुर साधन सहकारी समिति में रविवार को यूरिया और डीएपी खाद का वितरण शुरू किया गया। खाद लेने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान केंद्र पहुंचे। सुबह से ही करीब 200 किसान समिति परिसर में एकत्र हो गए। धान की रोपाई और खरीफ फसलों की जरूरत को देखते हुए किसानों में खाद की मांग बढ़ी हुई है। समिति के सचिव रामप्रताप सिंह ने बताया कि नई खेप आने के बाद खाद का वितरण दोबारा शुरू किया गया है। समिति में वर्तमान में 500 बोरी यूरिया और 400 बोरी डीएपी उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन औसतन 90 बोरी यूरिया एवं डीएपी का वितरण किया जा रहा है। खाद वितरण सुबह 10 बजे से सचिव रामप्रताप सिंह और अनिकेत की देखरेख में कराया गया। किसानों को उनके पंजीकृत कृषि क्षेत्रफल के अनुसार खाद दी जा रही है तथा बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक किसान को एक बार में अधिकतम दो बोरी खाद ही दी जा रही है। वितरण के दौरान सागर सिंह, कल्याण सिंह, भूप सिंह, धनराज सिंह, गुलाब सिंह, शिव सिंह, भवन सिंह, रामलाल और जागेश्वर सहित कई किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share