G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गाँव निवासी मोती लाल का 23 वर्षीय पुत्र सुरजीत कुमार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव अपनी रिस्तेदारी में आया था। आज रिस्तेदार रामु के 18 वर्षीय पुत्र संजय कुमार को बाइक पर सवार कर घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक पर सवार सुरजीत कुमार और संजय कुमार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share