G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चीत चौहटटा गाँव के समीप बाइक सवार रोड से निकल रही सुअर से टकराकर रोड पर गिर गया। जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति सहित मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरूवा गोवर्धनपुर गाँव निवासी राम प्रताप का 25 वर्षीय पुत्र नितेश अपनी 23 वर्षीय पत्नी खुशबू और दो वर्षीय पुत्री नानशी को अपनी सासुराल थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर से बाइक पर सवार कर बीती रात अपने गाँव बेरूवा गोवर्धनपुर लौट रहा था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चौहाटा गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने सूअर आ गई और बाइक उससे टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी और मासूम तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share