G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में महिला अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी अचानक बारिश होने लगी तो वह बांस की सीढी से नीचे उतरते समय नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी स्वर्गीय कल्लू गुप्ता की 65 वर्षीय पत्नी छोटी देवी अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी अचानक बारिश होने लगी और वह लकड़ी की सीढी से नीचे उतरने लगी तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने छोटी देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share