G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गावं निवासी दिनेश गुप्ता की पत्नी शोभा गुप्ता ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग बाहर सो रहें थे। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। जबकि उनका बेटा और बहू छत पर सो रहे थे। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने मकान में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और घर में रखे दो बक्से उठाकर ले गए।

सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव से कुछ दूरी पर नाले के पास उनके बक्से पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर बक्से टूटे मिलें और उनमें रखें दो सोने की मालाएं, हाफ पेटी, कमरबंद, हाथफूल, झुमकी, चार अंगूठियां, दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, दो मंगलसूत्र सहित लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share