Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका पेट्रोल पम्प के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महोई गांव निवासी इदरीश की 56 वर्षीय पत्नी नसीमुन अपने पुत्र अब्दुल रहमान के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी। जब वह राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका पेट्रोल पम्प के समीप पहुंची तभी पीछे से चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार नसीमुन रोड पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट महावीर ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By