G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जाफरगंज थाना क्षेत्र में युवक का गांव के बाहर पेड़ से फाँसी के फन्दे शव लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी ध्रुव सिंह निषाद पिछले करीब एक वर्ष से प्रयागराज में रहकर दृष्टि आईएएस एकेडमी से यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। आज सुबह युवक का शव गाँव के बाहर पेड़ पर फाँसी के फन्दे से लटकता मिला है। जिसकी सूचना गांव पहुंची तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ध्रुव का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि युवती ने भी कथित रूप से जहरीला पदार्थ का खाया था। इसी घटनाक्रम के बीच फांसी के फंदे पर झूलते ध्रुव की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। और पूरे मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस युवती के घर मंगलवार को बारात आने वाली थी, उसी दिन ध्रुव की अंतिम यात्रा निकली। एक ओर शादी की तैयारियां थीं, तो दूसरी ओर गांव में शोक का माहौल है। ध्रुव के पिता रामबरन निषाद मांझेपुर के उमरिहा बाजार में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। ध्रुव दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। छोटा भाई शिव सिंह इंटर मीडिएट का छात्र है, जबकि सबसे छोटी बहन गुड़िया हाईस्कूल में पढ़ती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share