उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक किलो 609 ग्राम नाजायज गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में किशनपुर पुलिस ने शाम करीब 6:35 बजे नागाबाबा की कुटी, करसवा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार शुक्ला पुत्र श्याम सुन्दर शुक्ला, निवासी ग्राम खेमकरनपुर मजरे गोदौरा, थाना किशनपुर उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 609 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना किशनपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाई के लिए न्यायालय फतेहपुर भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share