उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग में मजदूर मजदूरी कर रहा था। तभी ऊपर से एक ईंट उसके सिर पर गिर गई। जिससे वह घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी सूरज लाल का 35 वर्षीय पुत्र प्रेम शंकर गांव निवासी दिनेश के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग में मजदूरी करने आया था। तभी काम करते समय छत से एक ईंट उसके सिर पर गिर गई जिससे वह घायल हो गया। हादशे की जानकारी गाँव निवासी उसके साथी मजदूर दिनेश को हुई तो तुरन्त दिनेश उसको ई-रिक्शे पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

