G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के समीप एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को घर जाने की सलाह देते हुए एक महिला को रेफर कर दूसरी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भोलापुर गाँव निवासी राजेन्द्र की 45 वर्षीय पत्नी शिव शखी और थाना क्षेत्र के खेशहन गाँव निवासी मनोज कुमार की 55 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी जो गाजीपुर सीएचसी में आशा बहु के पद पर कार्यरत है। ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहीं थी। जब ई-रिक्शा राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार दोनों महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना स्थानीयों द्वारा सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेन्स के ईएमटी गोलू कुशवाहा अपने पायलेट के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल सरोजनी देवी को तुरन्त प्राथमिक उपचार करते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही बाकी घायलो को दूसरी एम्बुलेन्स ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सरोजनी देवी की हालत गम्भीर देखते उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दो घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए शिव शखी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share