G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सिवरी गाँव की मोड़ के समीप बाइको की भिड़ंत हो गई जिसमें में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँजर गाँव निवासी बिजय पाल का 35 वर्षीय पुत्र राजा बाबू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सिवरी गाँव की मोड़ के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना घायलो के परिजनों हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में राजा बाबू के परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरे बाइक सवार के परिजन उसको कही और इलाज कराने लेकर चले गए। वहीं राजा बाबू के जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी घायल की पत्नी पुष्पा देवी ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share