Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया सादात गांव में रसोई गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने से एक घर में भीषण आग लग गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।


आग की ऊंची लपटें देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में घर गृहस्थी का सामान, नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By