उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र दयालपुर में चालक की जरा सी लापरवाही एक बड़ा हादसा का सबब बन जाता। नगर के दयालपुर में एक ट्रैक्टर नहर की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चला रहा नाबालिग बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को खेत जोतने के बाद ट्रैक्टर सड़क पर लाया गया था। चालक ट्रैक्टर में चाभी लगी छोड़कर किसी काम से नीचे उतर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर में बैठे नाबालिग ने ट्रैक्टर चला दिया। कुछ दूरी पर बनी पुलिया पर आते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और नहर की पुलिया की रेलिंग तोड़ता हुआ नहर में जा गिरा। हादसे के समय ट्रैक्टर चला रहा नाबालिग कूदकर बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को नहर से निकालने की कार्यवाई शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से ट्रैक्टर चलवाना और वाहन में चाभी छोड़कर जाना चालक की घोर लापरवाही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि नहर की पुलियों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और नाबालिगों को वाहन न सौंपे जाने को लेकर सख्ती बरती जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

