Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज घोसियाना मोहल्ले में रास्ते में जानवर बांधने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि यासीन नामक युवक ने रास्ता बाधित होने पर आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर यासीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान हुई


मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक ने इलाज के बाद मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की है। पीड़ित की ओर से दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By