उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले मे मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय, खागा में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अम्बिका प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, उप जिलाधिकारी, खागा अभिनीत कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री विमलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, मोदी मिशन के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्र, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व हथगाम खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, दीनदयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय प्रधानाचार्य शशि भूषण तथा खंड शिक्षा अधिकारी विजयपुर रजनीश श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी धाता संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां रत्नामणि मिश्रा, जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी तथा ब्लॉक मंत्री आकाश कुमार सिंह उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों व अन्य कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य संरक्षण और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे उन्हें गंभीर एवं महंगे उपचार के समय आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि योजना का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से किया जा रहा है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूत- पूर्व कार्य किये जा रहे हैं। डीबीटी के माध्यम से एक करोड़ से अधिक बच्चों को 1200 रुपये की धनराशि प्राप्त कराई जा रही है। साथ ही साथ सरकार द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बेसिक शिक्षा विभाग के साथ होने वाले एम ओ यू की भी चर्चा की गयी जिसके द्वारा शिक्षक कर्मचारियों का वेतन खाता एसबीआई में होने पर विभिन्न लाभ प्राप्त होंगेl उपजिलाधिकारी द्वारा भी सरकार द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए लागू की गयी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की सराहना की। कार्यक्रम में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा के प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किये गए। जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विकास खण्ड के एआरपी रघुराज मौर्य, समर बहादुर सिंह, आकाश कुमार सिंह, दीपक मौर्य, शेष नारायण दुबे, अजय सिंह, हरि भूषण सिंह, रंजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मनोज कुमार, हथगाम ब्लॉक के पूर्व ए आर पी सत्येंद्र सिंह, अजय कुमार, विपिन त्रिपाठी, दानिश सिद्दीकी, नोडल संकुल लाल चंद्र, अरविंद सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, इजहारुल हक, रुपाली गुप्ता, सपना देवी, वीरभान, रंजना सिंह, गरिमा सिंह, ममता देवी, दीपा अग्रहरी, नीरज कुमार, कृष्णावतार शर्मा, रुद्र पाल सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

