G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता एवं कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के संचालन में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में में पूर्व में सम्पन्न हुई जिला सैनिक बन्धु की बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति से कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया। पूर्व में आयोजित सैनिक बन्धु की बैठक में अनिस्तारित शिकायतों पर चर्चा करते हुये उनकों शीघ्र निस्तारित करने का आदेश अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महोदय द्वारा दिया गया। उक्त बैठक में कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसे अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महोदय द्वारा सम्बन्धित विभागों को आई०जी०आर०एस० के माध्यम से शीध्र आवश्यक कार्यवाई करने हेतु प्रेषित किया गया। अन्त में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा बैठक का समापन किया गया, इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी विद्युत, नगर पालिका अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सप्लाई डिपो प्रयागराज की टीम व अन्य विभागों के अधिकारी, एवं पूर्व सैनिक, व उनके आश्रित उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share