G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मोरंगिया फूड पार्क के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पिकअप चालक व उसका सहयोगी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार फरुखाबाद जनपद निवासी जय पाल का 19 वर्षीय पुत्र गोलू जो पिकअप चालक है। और कासगंज जनपद निवासी बादशाह का 18 वर्षीय पुत्र कन्हैया उसका सहयोगी है दोनों दिल्ली से पिकअप में भाड़ा लादकर बनारस जा रहे थे। जब पिकअप फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित मोरंगिया फ़ूड पार्क के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पिकअप चालक गोलू और उसका सहयोगी कन्हैया दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक गोलू की हालत गंभीर देखते हुए उसे सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम सचान और पायलेट शिव नारायण के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share