Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप स्थित अपने प्लाट पर काम करवा रहे युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के रामपुर हुस्से गोकुलपुर गाँव निवासी राम प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र राधे श्याम का प्लाट सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप है। वह अपने प्लाट में निर्माण कार्य करवा रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिए साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By