Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कांधी गाँव में महिला रसोई गैस चूल्हे खाना बना रही थी। तभी उसके कपड़ो में आग लग्नर से वह झुलस गई जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजनों ने आग को काबू कर महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कांधी गाँव निवासी महेश चन्द की 41 वर्षीय पत्नी बीना देवी आज दोपहर अपने घर मे रसोई गैस चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी उसके कपड़ो में आग लगने से वह झुलस गई, हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजनों ने आग को काबू कर घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के ईएमटी उमेश चन्द व पायलेट प्रदीप कुमार ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By