उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर मजरे परसेटा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी रूठकर मायके चली गयी। जिसके चलते युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खनसेनपुर मजरे परसेटा गांव निवासी 40 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र जागेश्वर पासवान का पत्नी ममता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। इससे आहत अभिमन्यु ने मंगलवार देर रात करीब 1 बजे गांव के बाहर जंगल में जाकर नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला शव
