उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव के समीप स्थित अपने खेत जा रही वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ज़ोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी स्वर्गीय बाबू सिंह की 80 वर्षीय पत्नी रानी देवी के गाँव के समीप स्थित उसके खेत में धान लगाए जा रहे थे। वह आज सुबह अपने खेत जा रही थी तभी रोड से निकला तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से रानी देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर हादसे की जानकारी सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने धायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

