उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देवहली गांव में अपने घर मे खेल रही मासूम बच्ची को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवहली गांव निवासी गंगा राम की डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्री अनमोल अपने घर मे खेल रही थी। तभी नाली से निकले साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने से मासूम रोने लगी तो परिजनों ने जाकर देखा तो साँप काटने की जानकारी हुई। तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

