उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बडवा गांव में शौचक्रिया के लिए गया युवक नहर में डूब गया। युवक के डूबने की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबरपुर बडवा गांव निवासी छोटेलाल का 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार बुधवार की दोपहर घर से शौचक्रिया के लिए खेतों की तरफ गया था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के जरिए परिजनों को युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली। जिससे घर मे कोहराम मच गया सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद नहर में युवक की तलाश शुरू की गई। काफी देर प्रयास के बाद युवक को नहर से खोज कर बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक ग्रामीण युवक को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजकुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा भाई था परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताया हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

