G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई चौराहे स्थित प्रसिद्ध लल्लन स्वीट्स हाउस की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर, बिजली के उपकरण तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, रोज़ की तरह दुकान बंद कर मालिक घर चले गए थे। देर रात दुकान के अंदर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची अफोई चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share