Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम कर रहे युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोरांई गांव निवासी विनोद कुमार द्विवेदी का 26 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार द्विवेदी के गांव के समीप स्थित खेतो में आज धान की फसल लगाई जा रही थी। वहां अतुल भी काम मे लगा था तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By