उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर आज दोपहर आगे जा रही चार पहिया वाहन के अचानक ब्रेक लगा देने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार जीजा साले चार पहिया वाहन से टकराकर दोनो घायल हो गये। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधईया का पुरवा मजरे बहलोलपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह 22 वर्षीय पुत्र सोनू अपने जीजा नरेन्द्र सिंह 35 निवासी सुल्तानपुर घोष दोनो बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही यह लोग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचे तभी आगे चल रहे चार पहिया वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने पर पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन में जा घुसी जिससे साले बहनोई दोनों घायल हो गये। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

