G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोदहा गाँव के समीप स्थित अपने नल कूप में सोने गया अधेड़ गुरूवार की सुबह मृत अवस्था में मिला। जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। वह परिजनों के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुयी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोदहा गांव निवासी स्व0 रामखेलावन का 57 वर्षीय पुत्र विमलकान्त रोज की भांति अपने नलकूप में सोने गया था। सुबह जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने जाकर देखा तो नलकूप में वह मृत अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे गुलशन के अनुसार उसके चाचा नलकूप में सोने गये गये थे। तभी अर्द्धरात्रि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share