G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गाँव में अपने घर की खुली छत पर महिला काम कर रही थी। अचानक बारिस होने लगी तो बारिस से भीगने से बचने के लिए महिला छत से नीचे उतरने लगी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी राम मनोहर की 57 वर्षीय पत्नी राम रति आज दोपहर अपने घर की खुली छत पर काम कर रही थी। अचानक बारिस होने लगी तो वह बारिस से बचाव के लिए छत से नीचे उतरने लगी तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share