G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खखरेरू थाना पुलिस ने साइबर थाना से मिली सूचना के आधार पर US डॉलर को भारतीय रुपये में बदलने और ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशभर के लोगों को निशाना बनाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की ठगी करता था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। साइबर थाना को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि थाना खखरेरू क्षेत्र में साइबर फ्रॉड में वांछित एक व्यक्ति की लोकेशन मिली है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन साइबर शिकायतें दर्ज थीं। सूचना मिलते ही खखरेरू पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे देता था धोखे को अंजाम गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपचन्द्र पुत्र फूलचन्द्र, निवासी कस्बा व थाना खखरेरू उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में दीपचन्द्र ने बताया कि वह “US Dollar Trading” के नाम पर लोगों को निवेश का झांसा देता था। भ्रामक जानकारी और लालच देकर वह लोगों से धनराशि अपने और अन्य बैंक खातों में मंगवाता था। फिर उस पैसे को कई खातों के माध्यम से ट्रांसफर कर देता था ताकि पैसे के असली स्रोत का पता न चल सके। आरोपी ने बताया कि जब किसी खाते को शिकायत के कारण फ्रीज किया जाता था, तो वह तुरंत नया बैंक खाता खुलवाकर उसी से ठगी शुरू कर देता था। आरोपी के पास से पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया है। एक लैपटॉप एक मोबाइल फोन विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा की एक पासबुक अलग-अलग जन्मतिथि वाले दो पैन कार्ड की छाया प्रतियां मोबाइल की जांच में कई बैंकों के खातों का विवरण मिला, जिनसे जुड़ी भारत के विभिन्न राज्यों में दो दर्जन से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज पाई गईं। आरोपी के खिलाफ थाना खखरेरू में मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल माध्यमों और संभावित सहयोगियों के संबंध में साक्ष्य संकलित कर आगे की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share