G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बांध ऊपर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर ईओ व राजस्व विभाग की टीम ने मौके में पहुंचकर निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर पूर्व सभासद सहित सात लोगों को अवैध कब्जे हटाने को लेकर नोटिस जारी किये है। गुरुवार को नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद के अधिशाषी अधिकारी पंकज सिंह कार्यालय अधीक्षक राघवेंद्र सिंह कर्मचारियों के साथ कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक बिन्देश कुमार गिरी व हल्का लेखपाल सुमित कुमार गुप्ता की टीम ने कस्बे के मोहल्ला बांध ऊपर निवासी आकिब पुत्र अकील उर्फ पच्चू द्वारा की गई शिकायत के आधार पर टीम ने कस्बा कोडा जहानाबाद के वार्ड नंबर 11 में मोहल्ला बांध ऊपर में सरकारी भूमि पर पूर्व सभासद रिजवान मंसूरी पुत्र सुल्तान मंसूरी, मुन्नालाल पुत्र फैजमोहम्मद, कफील पुत्र रईस सहित सात लोग सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किये हुए पाये गये। निरीक्षण के दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदार टीन सेट टट्टर बांस बल्ली के के सहारे ऊपर से बरसाती छप्पर आदि डाल कर कब्जा किये हुए थे। जिन्हे नगर पंचायत द्वारा एक हफ्ते के अंदर अवैध कब्जे हटाने का नोटिस जारी किया गया है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि कब्जा न हटाने की स्थिति में इनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम 1916 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share