उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गाँव के समीप स्थित ईट भट्टे के पास भट्टे से काम कर वापस घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरपुर गौती गांव निवासी राम भरोसे का 35 वर्षीय पुत्र राम सिंह जो थाना क्षेत्र के मंडवा गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में काम करता है। काम से छुट्टी होने पर वह पैदल अपने घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से राम सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

