उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए रुपये व घटना में उयोग 1 लोहे की रॉड बरामद किया गया। हथगांव थाने पर वादी बंदन जायसवाल पुत्र सूर्य प्रकाश जायसवाल निवासी मोहल्ला भट्टपुरी, थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव द्वारा दी गई तहरीर में अवगत कराया गया कि वह थाना हथगांव क्षेत्रान्तर्गत स्थित कम्पोजिट देशी शराब की दुकान का संचालन करता है। दिनांक 05.07.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर गोलक में रखी लगभग ₹2,50,904/- की बिक्री की नकदी चोरी कर ली गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हथगांव पर मु0अ0सं0 128/2026, धारा 331 (4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में थाना हथगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2026 धारा 331 (4)/305 बीएनएस की विवेचना एवं प्रभावी सुरागरसी/पतारसी के क्रम में प्रकाश में आए आरोपी 20 वर्षीय अरून कुमार पुत्र नरेश चन्द्र निवासी वार्ड नं0 06 डिघवारा, कस्बा व थाना हथगांम को थाना पुलिस द्वारा दिनांक 09.07.2026 को आम्बापुर मोड रोड स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के आगे बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की धनराशि में से ₹1,47,300/- नकद बरामद किए गए तथा बैंक खातों में जमा ₹76,400/- की धनराशि फ्रीज कराई गई। इस प्रकार चोरी की कुल ₹2,23,700/- धनराशि बरामद /सीज की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की रॉड भी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। विधिक कार्यवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

