G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर गाँव में बीती रात बीडी न देने पर गांव के ही युवक ने महिला के साथ मिलकर युवक को लाठी डन्डो से पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उनवा अधारपुर गांव निवासी स्व0 फिरकी का 25 वर्षीय पुत्र संजीत गुरूवार की देर शाम दुकान से बीडी लेकर आ रहा था। तभी गांव निवासी उमेश ने उससे बीडी मांगी मना कर देने के पर उसने ममता नामक युवती के साथ मिलकर लाठी डन्डो से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की मां रामकली ने बताया कि उमेश दबंग किस्म है आये दिन उससे व उसके पुत्र से गाली गलौज से ही बात करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। हालाकि घायल की ओर से अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share