G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गाँव की मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके बाइक पर सवार उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को संगोलीपुर मडैयन गांव निवासी रामराज अपनी 8 वर्षीय पुत्र अंजू को बाइक पर सवार कर किसी काम से खागा जा रहा था। जैसे ही वह सरोली गाँव की मोड़ के समीप पहुंचा। तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। बिजली से पोल से टकराने के बाद बाइक नहर में जा गिरी। जिसमें बाइक चालक रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेज मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share