उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना पुलिस टीम द्वारा 04 थानों के भेड़-बकरी चोरी के अभियोग से संबंधित शातिर को गिरफ्तार किया गया। थाना खखरेरू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरयेपुर स्थित पानी की टंकी के पास 140 भेड़ों में से कुछ भेड़ों की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खखरेरू पर मु0अ0सं0-14/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार दिनांक 16.04.2026 की रात्रि में ग्राम मुबारकपुर गेरिया निवासी वादी के घर के बाहर बंधी 02 बकरियों की चोरी के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खखरेरू पर मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान थाना खखरेरू पुलिस द्वारा दिनांक 30.04.2026 को सह-अभियुक्त सोहेल उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। जबकि दूसरा आरोपी सलमान लगातार फरार चल रहा था। जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि वह थाना गाजीपुर, किशनपुर एवं बिन्दकी में पंजीकृत भेड़ बकरी चोरी के अन्य अभियोगों से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खागा के नेतृत्व में थाना खखरेरू पुलिस टीम द्वारा भेड़। बकरी चोरी की घटनाओं में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। थाना खखरेरू पर पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2026 एवं मु0अ0सं0-77/2026, थाना गाजीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-18/2026 एवं मु0अ0सं0-19/2026, थाना किशनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026 तथा थाना बिन्दकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-413/2025 में वांछित थाना क्षेत्र के बरहटा गाँव निवासी सलीम का 26 वर्षीय पुत्र सलमान को थाना खखरेरू पुलिस द्वारा दिनांक 10.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर हकीमपुर-खंतवा रोड स्थित बाग के समीप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ चारपहिया वाहन से विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर रात्रि के समय बकरियों की चोरी करता था। उसका अन्य साथी पूर्व में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका हैं, जबकि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में थाना गाजीपुर क्षेत्र की 02, थाना किशनपुर क्षेत्र की 01, थाना बिंदकी क्षेत्र की 01 तथा थाना खखरेरू क्षेत्र की 02 भेड/बकरी चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी की गई बकरियों को विभिन्न पशु बाजारों में अथवा जनपद से बाहर ले जाकर बेच दिया जाता था। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होता था प्राप्त धनराशि को वह अपने साथियों के साथ आपस में बांट लेते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

