Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाज में सुरक्षा और नारी शक्ति का संदेश देने वाली एंटी रोमियो और मिशन शक्ति प्रभारी, सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार ने आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह को एक बेहद अनूठे और प्रेरणादायी तरीके से मनाया। उन्होंने इस खास मौके पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सहयोग से रक्तकेंद्र में जाकर अपना 5वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। ​सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार ने कहा कि शादी की सालगिरह जैसे व्यक्तिगत खुशियों के अवसरों को यदि समाज सेवा से जोड़ा जाए, तो उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। रक्त की एक-एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। ​केक काटकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार और उनके परिजनों की उपस्थिति में केक काटकर विवाह वर्षगांठ की खुशियां मनाई गईं। रक्तदान के उपरांत उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके इस कदम की सराहना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By