उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के समीप स्थित खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी मजीद का 45 वर्षीय पुत्र मुराद कस्बे के समीप स्थित आने खेत पशुओ के लिए चारा लेने गया था। तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घटना की जानकारी आपताल पहुंचे सजे भतीजे दिलशाद ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

