Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गाँव में अपने घर की खुली छत पर सो रही बृद्धा नींद के झोंके में पेशाब करने उठी तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव निवासी सूर्य कुमार मिश्रा की 65 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रही थी। तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठी और घर के आंगन में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By