उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के ईट गाँव निवासी राजा का 30 वर्षीय पुत्र शुभारती किसी काम से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा गया था। चौडगरा में वह जब ई-रिक्से पर सवार था तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे शुभारती गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के ईएमटी अवधेश कुमार और पायलेट नरेंद्र ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए उसी एम्बुलेन्स से उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही मेडिकल कॉलेज पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

