उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के तहत आज फतेहपुर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना राधानगर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जनता से सीधे संवाद कर जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट किया कि समाधान दिवस पर आने वाले मामलों को प्राथमिकता दी जाए और पीड़ितों से शालीनता से पेश आया जाए।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।थाना समाधान दिवस के इस अभियान में केवल राधानगर ही नहीं, बल्कि जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने थानों पर मौजूद रहे। वहां भी फरियादियों की सुनवाई कर मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर समय-सीमा तय की गई। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता की छोटी-छोटी समस्याएं भी थाना स्तर पर ही हल हो जाएं और लोगों का शासन-प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

