उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा-अमौली मार्ग पर स्थित बिलौना गाँव की मोड़ के समीप शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, खुरमाबाद निवासी सुशील कुमार दीक्षित 66 वर्ष पुत्र मनसुख प्रसाद दीक्षित और नाहर सिंह 45 वर्ष पुत्र सूरजभान सिंह एक ही बाइक से किसी कार्य से जोनिहा कस्बे जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिलौना मोड़ के पास पहुंची, तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि सुशील कुमार दीक्षित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें जीवित होने की उम्मीद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल नाहर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

