उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिये में जय भीम, जय संविधान के नारे के साथ फतेहपुर में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह जनसभा दिनांक 14 जुलाई, मंगलवार को दोपहर दो बजे फतेहपुर के नोहट्टा बाबा मजार के सामने, बकंधा में आयोजित होगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार गौतम, मंडल प्रभारी, आजाद समाज पार्टी, प्रयागराज शामिल होंगे। भीम आर्मी से शिवकुमार गौतम, निवर्तमान जिला संयोजक, भीम आर्मी फतेहपुर। भी मंच पर रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में संजय वर्मा, जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, जितेन्द्र कुमार गौतम, जिला महामंत्री आसपा , मोहम्मद नईम खान, जिला संगठन मंत्री आसपा ,मोहम्मद कैफी, वरिष्ठ नेता आसपा और आमिर अली नगर अध्यक्ष आसपा, मौजूद रहेंगे।आयोजकों का कहना है कि सभा में सामाजिक समरसता, संविधान की रक्षा और बहुजन समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष संजय वर्मा ने क्षेत्र के सभी सम्मानित साथियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

