Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है.। बताते चलें कि बीती 9 जुलाई को लगभग 8ः30 बजे प्रेमनगर कस्बा की तरफ़ से बंशीपुर मजरे देवारा जा रहा बाइक सवार महेश कुमार पुत्र रामऔतार उम्र लगभग 35 वर्ष से पैदल जा रहे उमरपुर गौती काजीपुर गांव के रामसिंह पुत्र रामभरोसे उम्र लगभग 35 वर्ष को अचानक कस्बा के मंडवा रोड में जोरदार टक्कर लग गई थी। जिसमे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए तो घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान शनिवार को चालक महेश कुमार बंशीपुर की मौत हो गई, जबकि राम सिंह अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की सांसें गिन रहा है। मृतक की पत्नी कमलेश देवी ने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। राज 7 वर्ष एंव आर्यन 5 वर्ष हैं। परिवार सहित अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By