उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गाँव के समीप परिजनों के साथ खेतो में काम कर रहे किशोर को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ गाँव निवासी रहमत का 14 वर्षीय पुत्र साहिल परिजनों का काम में हाथ बटाने के लिए खेत गया था। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से सहमें किशोर ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। कुछ समय बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के पूछने पर सांप काट लेने की बात पता चली तो तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

